
दिल्ली जा रहे हैं? पहले ये खबर पढ़ लीजिए, वरना रास्ते में परेशानी हो सकती है।
दिल्ली में आज ‘चलो संसद’ मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी वजह से दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के मुताबिक, संसद भवन और उसके आसपास के कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। कुछ रास्तों पर आवाजाही सीमित रहेगी, जबकि कुछ जगहों पर ट्रैफिक को दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा।
अगर आज आपका दिल्ली के सेंट्रल इलाके में जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और थोड़ी अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

