अन्य उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया BOB का स्थापना दिवस, लखनऊ की शिवाजी मार्ग शाखा में आयोजित हुआ समारोह

लखनऊ (नागेंद्र सिंह चौहान) : बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवाजी मार्ग शाखा, लखनऊ में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमीनाबाद व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित ने बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस बैंक में पारिवारिक माहौल मिलता है।

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सत्येंद्र सिंह चौहान ने ग्राहकों को वर्तमान में बैंक द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों और उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीनियर मैनेजर चौहान ने बैंक के इतिहास और वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में दिए जा रहे योगदान को भी रेखांकित किया।

केक कटिंग सेरेमनी के बाद ग्राहकों को बॉब ग्रीन अर्थ अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। संयुक्त प्रबंधक अनुभा श्रीवास्तव ने ग्राहकों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर ऋण अधिकारी अखिलेन्द्र मौर्या, व्यवसाय सहायक पवन शर्मा एवं राहुल यादव सहित कई व्यापारी नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *