डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अपनी राय देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। अख्तर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले के दौरान टैपमैड और पीटीवी के फुटबॉल शो के पैनल में शामिल थे। हालांकि, फुटबॉल पर उनकी मौजूदगी और उनके बयान दोनों ही कई दर्शकों को पसंद नहीं आए।
शोएब अख्तर ने चर्चा के दौरान कहा कि फुटबॉल के इतिहास में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बड़ा ब्रांड कोई नहीं रहा। उनके मुताबिक पिछले एक दशक में फीफा और दुनिया की कई बड़ी फुटबॉल लीगों ने रोनाल्डो की लोकप्रियता का भरपूर फायदा उठाया। अख्तर ने कहा कि रोनाल्डो का व्यावसायिक प्रभाव और वैश्विक पहचान उन्हें फुटबॉल का सबसे बड़ा ब्रांड बनाती है।
हालांकि, अख्तर ने साथ ही यह भी साफ किया कि अगर बात केवल फुटबॉल खेलने की क्षमता की हो तो लियोनेल मेसी अलग स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मेसी का खेल, गेंद पर नियंत्रण, मैदान पर उनका प्रभाव और विरोधी खिलाड़ियों को अपनी ओर खींचने की क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। अख्तर ने यहां तक कहा कि फुटबॉल के लिहाज से रोनाल्डो मेसी के आसपास भी नहीं हैं। उन्होंने रोनाल्डो की मेहनत और
अख्तर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्रिकेटर होने के बावजूद वह फुटबॉल विश्व कप के विश्लेषण पैनल में कैसे पहुंचे। कुछ लोगों ने उनके विश्लेषण का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने उनकी राय का समर्थन भी किया। मेसी और रोनाल्डो के प्रशंसकों के बीच पहले से चल रही ‘G.O.A.T’ बहस में अख्तर की टिप्पणी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया।

