अन्य

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाकर दी जान से मारने की चेतावनी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और ऑडियो संदेश में गैंग से जुड़े बताए जा रहे आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

पोस्ट में बेहद आपत्तिजनक और नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए दावा किया गया कि जो लोग कथित तौर पर सनातन धर्म के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमिर खान को सीधे निशाना बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह विवाद आमिर खान की 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ हुई शादी के बाद शुरू हुआ। आमिर की यह तीसरी शादी है, जिसे लेकर कुछ संगठनों ने उन पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस बीच बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया था।

हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच आमिर खान ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं। फिलहाल धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो के सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *