राष्ट्रीय

गुजरात : जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार ! देश को दहलाने की थी साजिश ! जंगल में बम धमाकों का करते थे ट्रायल !

डेस्क । गुजरात (Gujarat) में एटीएस (ATS) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 आतंकियों (5 terrorists ) को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकी बम धमाकों की ट्रेनिंग ले रहे थे।

पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडिय़ाल गांव से पकड़े गए इन आतंकियों को एटीएस ने जैश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार 8 आतंकियों की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आतंकवादी गुजरात में एक बड़ा नेटवर्क स्थापित कर देश के कई हिस्सों में बम धमाके करने वाले थे और इसके लिए सभी आतंकी सुनसान इलाके में बम निर्माण और धमाके का ट्रायल करते थे। सभी आतंकी लगभग 6 से 7 बार बम धमाकों का ट्रायल कर चुके थे। ट्रायल की सफलता के बाद इन सभी का मकसद हिंसा की बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *