स्थानीय

ट्रांसफार्मर पर चढ़े मानव बल कर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

शटडाउन के बावजूद ट्रांसफार्मर पर चढ़े मानव बल कर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत करहटिया शाहबाजपुर वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद नबी हसन (38) की बुधवार देर रात बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय इजहारुल हक के पुत्र थे। घटना उस समय हुई जब वे 11 हजार वोल्ट की लाइन की मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे।

परिजनों के अनुसार, लाइन की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद किसी ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिससे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे नबी हसन करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनका शव ट्रांसफार्मर पर ही चिपक गया। बाद में हाइड्रोलिक मशीन की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

मृतक के छोटे भाई हैदर अली ने बताया कि नबी हसन अविवाहित थे और पिछले करीब एक वर्ष से मानव बल के रूप में बिजली विभाग में कार्यरत थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *