स्थानीय

दरभंगा: करंट लगने से 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, निजी बिजली खंभे पर उठे सवाल

दरभंगा:(सुरज ठाकुर)। जिले के हरिपुर मब्बी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भूट्टू माझी के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सुजीत घर से करीब 500 मीटर दूर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह एक लोहे के खंभे की चपेट में आ गया, जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उसी समय वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना देखी और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि संबंधित लोहे का खंभा किसी निजी व्यक्ति द्वारा दुकान में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया था और उसमें करंट दौड़ रहा था।

मृतक सरकारी विद्यालय का छात्र था। परिवार में एक भाई और पांच बहनें हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

*मृतक के जीजा कमलेश कुमार माझी ने घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।* पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *