खेल

जसप्रीत बुमराह: वनडे में 150 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय तेज गेंदबाज बने

डेस्क:नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने वनडे करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए। वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
हैरी ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड में बुमराह 31 विकेट ले चुके हैं। रवींद्र जडेजा 30 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
बुमराह ने वनडे में 4,605वीं गेंद पर 150 विकेट पूरे किए। वह भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे विकेट (गेंदों के मामले में) लेने के मामले में मोहम्मद शमी (4,070 गेंद) और कुलदीप यादव (4,513 गेंद) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर अनिल कुंबले ने लिए हैं। कुंबले 1990 से 2007 के बीच 269 मैचों में 334 विकेट लिए थे। बतौर भारतीय तेज गेंदबाज, सर्वाधिक वनडे विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 229 मैचों में 315 विकेट लिए थे।
भारत की तरफ से वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले (334), जवागल श्रीनाथ (315), अगरकर (288), जहीर खान (269), हरभजन सिंह (265), कपिल देव (253), रवींद्र जडेजा (232), मोहम्मद शमी (206), वेंकटेश प्रसाद (196), कुलदीप यादव (194), इरफान पठान (173), मनोज प्रभाकर (157), आर अश्विन (156), आशीष नेहरा (155) और सचिन तेंदुलकर (154) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *