खेल

टेन डोशेट बना रहे भारतीय कोचिंग सेटअप छोड़ने की योजना, गंभीर की मंजूरी का इंतजार: रिपोर्ट

डेस्क:नई दिल्ली। भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट इंग्लैंड दौरे के बाद टीम का साथ छोड़ने की योजना बना रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे मैच उनका आखिरी असाइनमेंट हो सकता है। क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है। हालांकि, आखिरी फैसला हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे, जिन्होंने डोशेट को भारतीय टीम में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन किया था। हालांकि, यह प्रदर्शन रयान टेन डोशेट के जाने की वजह नहीं है, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, टेन डोशेट पूरी तरह से निजी कारणों से आगे बढ़ना चाहते हैं।
डोशेट के तीन बेटे अभी काफी छोटे हैं। उनकी पत्नी नौकरीपेशा हैं। ऐसे में डोशेट लंदन में रहने वाले अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बितना चाहते हैं। टीम इंडिया के साथ काम करने में डोशेट को बहुत ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है, इसलिए माना जा रहा है कि टेन डोशेट ऐसी भूमिका की तलाश में हैं जिसमें कम यात्रा करनी पड़े और वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि असिस्टेंट कोच के तौर पर टेन डोशेट की भूमिका पूरी तरह से तय नहीं है। उनकी विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र फील्डिंग है, लेकिन टी. दिलीप पहले से ही बतौर फील्डिंग कोच काम कर रहे हैं, इसलिए उस क्षेत्र में उनका योगदान सीमित रहा। इसके बावजूद, गंभीर के साथ उनके करीबी और पेशेवर संबंध हैं; गंभीर ने ही कुछ साल पहले भारत के हेड कोच का पद संभालने के बाद बीसीसीआई को उनकी सिफारिश की थी।
गंभीर के पद संभालने के बाद टेन डोशेट दो साल पहले भारतीय कोचिंग सेटअप से जुड़े थे। समझा जाता है कि बीसीसीआई के साथ उनका शुरुआती अनुबंध हाल ही में समाप्त हुआ है, जिसकी अवधि लगभग 12-14 जुलाई के बीच खत्म हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *