अर्थ

सोने-चांदी की गिरावट पर लगा ब्रेक, 14 जुलाई को उछल गए दाम, चेक करें आज कितना हुआ महंगा?

डेस्कः लगातार गिरावट के बाद आज (14 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। MCX पर सोने का भाव 786 रुपए की तेजी के साथ 1,41,095 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 1307 रुपए के उछाल के साथ 2,19,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में सोना हरे निशान जबकि चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रही है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,500 रुपए टूटकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए फिसल गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के बंद भाव 1,48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपए घटकर 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए घटकर 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *