मनोरंजन

एक्शन मोड में रणवीर सिंह… ‘प्रलय’ की शूटिंग पर बड़ा आया अपडेट

डेस्क: रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ से जैसा धमाका किया, उसके बाद से हर किसी की नजर उनकी अगली फिल्मों पर टिकी हुई हैं. हर कोई जानने के लिए बेताब है कि रणवीर अब आगे क्या तूफान लाने वाले हैं. फिलहाल रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए एक्टर ने पूरी तरह कमर कस ली है. काफी वक्त से ‘प्रलय’ की चर्चा हो रही है और इसी बीच इस फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. खबर है कि रणवीर सिंह अगले महीने से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. साथ ही, इसकी शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर पैटरनिटी ब्रेक पर भी जाने वाले हैं.
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह अगले महीने जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग दिवाली तक चलेगी, जिसके बाद प्रोडक्शन रोक दिया जाएगा, क्योंकि सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म के वक्त परिवार के साथ रहने के लिए ब्रेक लेंगे.

‘धुरंधर’ की धमाकेदार सक्सेस के बाद रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘प्रलय’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जॉम्बी थ्रिलर फिल्म का स्क्रीनप्ले जय मेहता ने विशाल कपूर के साथ मिलकर लिखा है. विशाल कपूर ‘लुटेरे’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. ‘प्रलय’ फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त से शुरू होगी और दिवाली तक चलेगी, जिसके बाद प्रोडक्शन का काम कुछ वक्त के लिए रोक दिया जाएगा. उम्मीद है कि दूसरा शेड्यूल 2027 में किसी समय शुरू होगा.
दिवाली तक प्रलय की शूटिंग करने के बाद रणवीर सिंह पैटरनिटी लीव लेने वाले हैं, क्योंकि दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताने के लिए रणवीर सिंह ब्रेक लेंगे. दीपिका-रणवीर ने अप्रैल में एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. पादुकोण अभी अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं.
प्रलय की बात करें तो इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है कि जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में नजर आएंगी. फिलहाल इसका प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है. फिल्म की कास्ट और पूरी प्रोडक्शन टाइमलाइन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है और मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *