अंतरराष्ट्रीय

‘अचानक मौत के लिए तैयार रहो’, ट्रंप को खुलेआम चेतावनी; ईरानी अखबार ने दी धमकी

डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद अब ईरानी अखबार जश्न मना रहे हैं। ईरानी अखबार ‘हमशहरी’ ने अपनी हेडलाइन में सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य अमेरिकी अधिकारियों की “अचानक मौत” हो सकती है।

अमेरिकी सीनेटर की मौत के बाद, ‘हमशहरी’ अखबार ने अपने पहले पन्ने पर एक तस्वीर भी छापी है। इस तस्वीर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिंडसे ग्राहम की तस्वीर के पास घुटने पर बैठे हुए दिखाया गया। साथ ही इस तस्वीर में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी व इजरायली अधिकारी भी थे। इस तस्वीर के ऊपर हेडलाइन थी, जिसमें लिखा था, “अचानक मौत के लिए तैयार रहो”।
इस बीच, ईरानी अखबार ‘वतन-ए-एमरोज’ ने 13 जुलाई को अपने पहले पन्ने पर ग्राहम की मौत की खबर छापी थी और हेडलाइन दी – “मौत के सौदागर की मौत”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *