अन्य

दरभंगा नगर निगम के पार्षदो, प्रतिनिधियों के सम्मान मे दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ ने सम्मान समारोह मे किया अतिथियों का भव्य सम्मान  पार्षदों ने एक मत से एलिवेटेड रोड निर्माण से विस्थापित होने वाले स्टेशन रोड के दुकानदारों के हित में सहयोग का दिया आश्वासन

दरभंगा। दरभंगा स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा के तत्वाधान में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय उत्सव भवन रेडियो स्टेशन के सामने दरभंगा में किया गया इस समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा ने किया एवं संचालन संघ मुख्य संरक्षक सह हम सेकुलर के दरभंगा के जिलाध्यक्ष, आर. के. दत्ता ने किया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदों को मिथिला की परम्परा के अनुसार पाग चादर पहनाकर एवं फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले पार्षदों में मुख्य रूप से दरभंगा नगर निगम के स्थाई सशक्त समिति के सदस्य सह पार्षद,शत्रुघ्न प्रसाद यादव ऊर्फ नारद यादव सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सह पार्षद, मो. रियासत अली, सशक्त स्थाई समिति सह पार्षद राजीव कुमार सिंह पार्षद मुकेश महासेठ,पार्षद राकेश पासवान, पार्षद खलीकुजम्मा उर्फ पप्पू सरदार,पार्षद सोनी पूर्वे,पिंकी देवी, नुसरत प्रवीण, डॉ. मुन्ना खान,अमरजीत कुमार, श्याम शर्मा, भोलू यादव, गजेंद्र मंडल, संतोष ठाकुर, डॉ इकबाल हसन रिशू सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने एक मत से दरभंगा एलिवेटेड रोड निर्माण से विस्थापित होने वाले स्टेशन रोड के सभी दुकानदारों के हित में उचित सहयोग का आश्वासन दिया एवं नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक में दुकानदारों के हित में बातो को रखने, यथासंभव होने वाले उपायों पर एवं वैकल्पिक व्यवस्था पर चर्चा करने व प्रस्ताव पारित करने का आश्वासन दिलाया गया। इस सम्मान समारोह से पूर्व नगर निगम की उप महापौर,नाजिया हसन, स्टेशन रोड दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों के साथ कामेश्वर मार्केट से पश्चिम हराही तालाब की जमीन या बिहार सरकार की जमीन का तहकीकात किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन से एलिवेटेड दूर निर्माण से पूर्व स्थानीय दुकानदारों को पुनर्वास नीति का लाभ देने हेतु हर पहलुओं की जांचकर बिहार सरकार की उपलब्ध भूमि पर मार्केट का निर्माण कर सभी दुकानदारों को पुनर्वासित हुआ व्यवस्थित करने की मांग की गई। इस सम्मान समारोह को सभी उपस्थित पार्षदों ने संबोधित किया एवं इस प्रकार के आयोजन के लिए संघ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह को संबोधित करने वालों में कारी गामी,देवेंद्र गुप्ता चंदन,मो आजाद, अब्दुल बारीक,रामचंद्र शाह हरिशंकर गुप्ता विक्की कुमार सहित सैंकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *