दरभंगा

दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि रंजन, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन उपस्थित थे, साथ ही एवं पेंशनधारी को उपस्थित थे।

दरभंगा:10 जुलाई 2026 माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी तथा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी।

इसी कड़ी में दरभंगा जिला के कुल 374019 पेंशनधारियों के खाते में 56 करोड़ 783400 रूपये का हस्तांतरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *