अर्थ

सर्राफा बाजार में एक बार फिर चमका सोना।

डेस्क:  बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही थी, लेकिन आज फिर गोल्ड ने रिवर्स गियर ले लिया है।

बाजार खुलने के साथ ही आज सोने की शुरुआत महंगे भाव के साथ हुई है। 10 जुलाई 2026 को देशभर में सोने की कीमतों में फिर बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट कल के मुकाबले ऊपर पहुंचे हैं।

 

जुलाई की शुरुआत से अब तक बाजार में कई बार तेजी और गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुल मिलाकर सोना बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शादी-ब्याह का सीजन हो, निवेश की योजना हो या फिर ज्वेलरी खरीदनी हो, हर खरीदार की नजर रोज बदलने वाले गोल्ड रेट पर रहती है। ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जानना जरूरी है।

 

आज कितना महंगा हुआ सोना?

 

10 जुलाई 2026 को 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 14,495 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। इसमें आज 36 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 13,290 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 35 रुपये प्रति ग्राम ज्यादा है। 18 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। इसका नया भाव 10,877 रुपये प्रति ग्राम है और इसमें 29 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।

 

देश के बड़े शहरों में आज गोल्ड का रेट

 

दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मेरठ और लुधियाना में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,495 रुपये प्रति ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 13,290 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,877 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है।

 

पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 14,487 रुपये, 22 कैरेट का 13,280 रुपये और 18 कैरेट का 10,867 रुपये प्रति ग्राम है।

 

मुंबई, पुणे और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,482 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। यहां 22 कैरेट सोना 13,275 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,862 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है।

 

जुलाई में अब तक कितना बदला गोल्ड का रेट?

 

जुलाई 2026 में अब तक 24 कैरेट सोने का सबसे ऊंचा रेट 3 जुलाई को 14,715 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। इसी दिन 22 कैरेट सोने का भाव 13,490 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो इस महीने का सबसे हाई रेट है।

 

वहीं सबसे कम कीमत 1 जुलाई को दर्ज की गई थी। उस दिन 24 कैरेट सोना 14,093 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 12,920 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद बाजार में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन 10 जुलाई तक दोनों श्रेणियों में कुल मिलाकर बढ़त दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *