अन्य

परिसीमन का नया फॉर्मूला: बिहार में 20 और झारखंड में 7 लोकसभा सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

पटना: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के एक वर्किंग पेपर में परिसीमन के लिए नया गणितीय मॉडल सुझाया गया है। प्रस्ताव के अनुसार बिहार की 10 प्रमुख लोकसभा सीटों को तीन-तीन हिस्सों में पुनर्गठित किया जा सकता है, जिससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 हो जाएगी। इसी प्रकार झारखंड में भी सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 करने की सिफारिश की गई है।

ड्राफ्ट में आबादी के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्रफल, शहरी घनत्व, अनुसूचित जाति-जनजाति की जनसंख्या, भाषाई विविधता और मतदान केंद्रों की संख्या जैसे मानकों को आधार बनाया गया है। प्रस्तावित मॉडल के तहत देशभर में कुल 281 नई सीटें जोड़ी जा सकती हैं, जिससे लोकसभा की कुल सदस्य संख्या 543 से बढ़कर 824 हो जाएगी। हालांकि यह अभी एक कार्यपत्र है और किसी भी बदलाव के लिए संसद की मंजूरी आवश्यक होगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *