अर्थ

BSNL ने लॉन्च किया अनोखा फोन, कीमत ₹1.34 लाख!

डेस्क: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसा  फोन लेकर आई है जिसने सबको चौंका दिया है। सबसे खास बात यह है कि BSNL के इस फोन को काम करने के लिए न किसी मोबाइल टावर या  सिम नेटवर्क की जरूरत ही नहीं है! इस फोन में नेटवर्क सीधे आसमान से कनेक्ट हो जाता है. BSNL ने इस फोन को खास मकसद से लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है और यह किसके काम आने वाला है…

 

BSNL का यह कोई नार्मल फोन नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके. टैक्स के साथ इस फोन की कीमत ₹1,34,166 तय की गई है. यह डिवाइस उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर ऐसे इलाकों में काम करते हैं या यात्रा करते हैं, जहां मोबाइल का सामान्य नेटवर्क बिल्कुल नहीं रहता है. यह फोन मोबाइल टावर के बजाय सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट होता है, जिससे देश के सबसे दूरदराज और पिछड़े इलाकों में भी आसानी से वॉयस कॉलिंग की जा सकती है।

 

इस फोन की खासियत

 

यह एक Inmarsat सैटेलाइट फोन है, जिसे बहुत ही जरूरी और इमरजेंसी कम्यूनिकेशन के लिए तैयार किया गया है. BSNL के अनुसार, इस डिवाइस का इस्तेमाल मुख्य रूप से डिफेंस, समुद्री ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन, माइनिंग, दूरदराज के इंडस्ट्रियल साइट्स और एडवेंचर ट्रैवल के क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां आमतौर पर मोबाइल नेटवर्क नहीं मिल पाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *