अंतरराष्ट्रीय

ग्रीस : F-16 लड़ाकू विमान में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद लगी आग

 

डेस्क :  ग्रीस के ज़ाकिन्थोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर हेलेनिक एयर फोर्स के एक F-16 लड़ाकू विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की, जिसके बाद उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पायलट सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। आशंका है कि विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई।
यह विमान 116वीं कॉम्बैट विंग का था और अराक्सोस एयरबेस से उड़ान भरकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *