नई दिल्ली: दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर एयरपोर्ट पर शीघ्र नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और मिथिला क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के जल्द ही दरभंगा पहुंचकर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण करने की संभावना है। उनके दौरे को परियोजना की प्रगति और भविष्य की सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आशुतोश झा

