
दरभंगा। जिलाधिकारी दरभंगा, कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित होने वाले डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन प्रारंभ करने तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम एवं अलीनगर प्रखंडों में संचालित डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा संबंधित डिग्री कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण पठन पाठन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत तैयारिया निर्धारित समय-सीमा के अंदर हर हाल में पूर्ण की जाए। जिलाधिकारी ने सभी
महाविद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री,फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और जहा भी कमी है,उसे प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एल.ए.ई.ओ.) के अभियंताओं से विभिन्न अवसंरचना विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाधा के प्रारंभ किया जा सके। इस बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, संबंधित डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (एल.ए.ई.ओ.) के अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे।
