डेस्क: ‘जानी तेरा ना’, ‘दूजी वार प्यार’ जैसे हिट गाने जानी वाली सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से शेयर किये, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि वो 9 बच्चों की मां हैं और आगे भी बच्चे गोद लेने की सोच रही हैं। तो चलिए जानते हैं-
प्यार में मिला सुनंदा को धोखा
कुछ समय से सुनंदा शर्मा का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक समय में उनका नाम पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल के साथ जुड़ा था। हालांकि इस रिश्ते में उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा और अंत में आकर यह रिश्ता खत्म हो गया। खबरों के मुताबिक सुनंदा ने आरोप लगाया था कि उन्हें रिश्ते में धोखा मिला, उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई और उन्हें घर से भी बाहर निकाल दिया गया। इस मामले की वजह से सुनंदा शर्मा के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। लेकिन इन हालातों के बावजूद सुनंदा ने खुद को संभाला, हार नहीं मानी और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
ब्रेकअप के बाद भक्ति की तरफ बढ़ा रुझान
एक इंटरव्यू में सुनंदा शर्मा ने बताया कि मुश्किल समय और ब्रेकअप के बाद उनका ध्यान आध्यात्म की तरफ बढ़ गया। इस वजह से उनकी सोच और जीवन पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने बताया कि भगवान की कृपा से उनके पास पैसा, घर, नाम और शौहरत सब कुछ है, जिसकी हर कोई उम्मीद रखता है। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 9 बच्चों को अपनाया है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
बिना शादी किए 9 बच्चों की मां हैं सुनंदा शर्मा
इसके सुनंदा शर्मा ने बताया कि जिन बच्चों की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई है, उनमें कुछ बेटियां अब कालेज में पढ़ाई कर रही हैं, जबकि एक बेटा यूनिवर्सिटी में शिक्षा हासिल कर रहा है। इसके अलावा उनके साथ दो और छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी वह देखभाल कर रही हैं।
मातृत्व के अनुभव पर बात करते हुए सुनंदा ने कहा कि हर व्यक्ति की तरह उनका भी सपना था कि एक दिन वह शादी करें। हालांकि, उनका मानना है कि भगवान के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है और जीवन में उन्होंने जो भी माँगा है, भगवान ने उन्हें सब कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि 32 साल की उम्र में वह मां बनने का एहसास महसूस करना चाहती थीं और भगवान ने उन्हें यह खुशी एक या दो नहीं, बल्कि 9 बच्चों के रूप में दी। सुनंदा ने यह भी बताया कि भविष्य में वह और बच्चों को गोद लेकर उन्हें बेहतर जीवन देने की कोशिश करना चाहती हैं।

