अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि 7 जुलाई को अमेरिकी सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर सटीक हथियारों से हमला किया। CENTCOM के अनुसार, हमलों में ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों, कमांड नेटवर्क, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल क्षमताओं और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास IRGC की 60 से अधिक छोटी नौकाओं को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने इन हमलों को हॉर्मुज़ से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाज़ों पर ईरानी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है। दूसरी ओर, ईरान ने इस कार्रवाई अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते का खुला उल्लंघन बताता है और जवाबी हमला कर रहा है।

