मनोरंजन

‘हेरा फेरी 3’ के अधिकार सिर्फ हमारे… अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया नोटिस

डेस्क: अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद सुलटने का नाम नहीं ले रहा है. पहले परेश रावल के फिल्म से जाने और दोबारा आने पर खूब बखेड़ा खड़ा हुआ और अब नया नाम था प्रियदर्शन. हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. अब इस बीच अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने पब्लिक नोटिस जारी किया है.
अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्स एलएलपी ने हेरा-फेरी 3 फिल्म के लिए खुद को इस फिल्म के प्रोडक्शन और कॉमर्शियल उपयोग के अधिकारों के लिए एक्सक्लूसिव होल्डर बताया है. यह जानकारी फिल्म मैग्जीन कंप्लीट सिनेमा ने अपने लेटेस्ट एडिशन में दी है. अक्षय कुमार फैन क्लब की ओर से ही इसकी जाकनरी को पब्लिक किया गया है. इसमें सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स, एक्जीबिटर्स, सिनेमा चेन्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म, टीवी ब्रॉडकास्टर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और दूसरे प्लेटफॉर्म को भी चेताया गया है.

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़े सभी अधिकार सिर्फ उनके पास हैं. यानी फिल्म को बनाना, रिलीज करना, थिएटर या OTT पर दिखाना, टीवी पर प्रसारित करना, प्रमोशन करना, लाइसेंस देना या किसी भी तरह से उसका इस्तेमाल करने का राइट्स उनके प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स LLP के पास है. इस नोटिस के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री, OTT प्लेटफॉर्म, टीवी चैनलों, डिजिटल कंपनियों और अन्य सभी संबंधित लोगों को यह जानकारी दी है कि ‘हेरा फेरी 3’ से जुड़ा कोई भी काम उनकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता.
नोटिस में आगे कहा गया है कि तमाम लोगों को फिल्म पर अपना दावा, बातचीत या डील करने से पहले केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी की लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा. बता दें हेरा फेरी फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2000 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और हिंदी सिनेमा की बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई. 2006 में इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ आया था. मगर अब तीसरे पार्ट पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *