कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) समेत कई मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
पशु वध संबंधी कानून का जिक्र करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैं संविधान से बंधा हुआ हूं, इसलिए इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। समझदारों के लिए इशारा ही काफी है।” उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होगा, लेकिन सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमा सुरक्षा मजबूत की गई है, जबकि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और UCC लागू करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
आशुतोष झा

