ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के रूप में दरभंगा में उपलब्ध होंगे विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं – डा गोपाल जी ठाकुर
दरभंगा सहित बिहार के 12 नए सेटेलाइट टाउनशिप के लिए हुडको के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया समझौता, सांसद ने बताया बड़ी उपलब्धि
——————————————
दरभंगा, निशांत झा। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के द्वारा सेटेलाइट टाउनशिप के लिए मंत्रिमंडल में लिए गए निर्णय के आलोक में सरकार और हुडको कंपनी के बीच 1 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए हुए समझौते पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसे दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी पहल बताया है।
सांसद डा ठाकुर ने बिहार सरकार के द्वारा राज्य मे दरभंगा सहित क्षेत्रीय 11 नया ग्रीनसेटेलाइट टाउनशिप बनाए जाने के निर्णय को बिहार के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा है कि दरभंगा में मिथिला ग्रीन सिटी के नाम से नए स्टेटलाइट शहरिकरण के निर्माण से दरभंगा के विकास की चर्चा न केवल देश बल्कि वैश्विक मंच पर यहां की प्रतिष्ठा स्थापित होगी तथा दरभंगा की पहचान को एक नया आयाम स्थापित होगा।
सांसद डा ठाकुर ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुडको से हुए समझौते की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा व्रतकि मिथिला सिटी में दरभंगा शहर में 1600 एकड़ जमीन में इस टाउनशिप का विकास होगा जिसमें हनुमाननगर, बहादुरपुर तथा केवटी अंचल के 102 राजस्व गांव की भूमि को चिन्हित किया गया है तथा मिथिला क्षेत्र में एक नए मॉडल सिटी का निर्माण होगा जिसमें स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सड़क, स्कूल, कॉलेज, इंडस्ट्री, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित सभी तरह की डिजिटल और आधुनिक सुविधाएं बहाल होगी।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य में शहरीकरण को 35 प्रतिशत तक आगे बढ़ाना है एवं इसमें चिन्हित जमीन के लिए किसानों के आवेदन पत्र 30 दिनों के अंदर किसानों को मुआवजा मिलेगा। सांसद डा ठाकुर ने इस सेटेलाइट टाउनशिप की होने वाली खूबियों की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर आवासीय सुविधा, रोजगार के नए अवसर को बढ़ावा मिलेगा।
सांसद डा ठाकुर ने कहा कि मिथिला स्मार्ट ग्रीन सिटी के नाम से सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण से दरभंगा की पहचान वैश्विक मंच पर एक उदाहरण साबित होगा।

