दरभंगा (सूरज ठाकुर) : जिले के मनिहास क्षेत्र में मुहर्रम के दौरान एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित के फुफेरे भाई के अनुसार, मोहम्मद जाहिद (निवासी: मनिहास कंशी) 25 तारीख की रात करीब 12 बजे के बाद मुहर्रम के कार्यक्रम के दौरान मनिहास चौक पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान शहीद नट (पिता: अली हुसैन नट) वहां पहुंचे और मोहम्मद जाहिद पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि मोहम्मद जाहिद मुंबई में फायर ब्रिगेड में कार्यरत थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां, बहन और बच्चे हैं, और अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है।
यह जानकारी पीड़ित के फुफेरे भाई के बयान के आधार पर है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

