
दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में युवा समाजसेवी, लखन कुमार ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. हसन ने लखन कुमार को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। और कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाए दी गई। डॉ हसन ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, समाजसेवियों एवं जनहित के लिए समर्पित लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया लखन कुमार के कांग्रेस परिवार से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का जनसंपर्क और अधिक सशक्त होगा। कांग्रेस की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की रक्षा करने, देश में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की रही है। इसी सोच के साथ अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रिंस परवेज़, एहसान सिद्दीकी,भागीरथी देवी, मुकेश कुमार सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
