अन्य

कबीर जयंती के अवसर पर कबीर सेवा संस्थान का 13 वां वार्षिकोत्सव मनाया, आज ही के दिन कबीर सेवा संस्थान की स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी : नवीन सिन्हा 

दरभंगा। कबीर सेवा संस्थान का 13 वां वार्षिकोत्सव मना कबीर जयंती के अवसर पर कबीर सेवा संस्थान के मुफ्ती मुहल्ला स्थित कार्यालय में उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण किया।

मालूम रहे कबीर सेवा संस्थान की स्थापना 2014 ई में कबीर जयंती के अवसर पर ही किया गया था। उसके बाद लगातार 12 वर्षों से यह संस्था अज्ञात शव की अंत्येष्टि सहित शव वाहन सेवा,ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं अन्य सेवा प्रदत कर रहा है। कोरोना काल के दौरान में कबीर सेवा संस्थान ने जो सेवा प्रदान किया इसके उपरांत अमेरिकी संस्थान फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, अमेरिका ने कबीर सेवा संस्थान को बिजली, गैस से संचालित शव संयंत्र प्रदान किया,जिसे संस्थान ने दरभंगा जिला प्रशासन को दिया। जिसका अधिष्ठापन भिगो शमशान घाट में किया गया जो अब तक कार्यरत है। कबीर सेवा संस्थान विभिन्न अन्य सेवा देता रहा है। यह संस्थान बिना किसी सरकारी अनुदान के अपने श्रोत से अंत्येष्टि से लेकर मर्चरी (शब रखने का संयत्र) सेवा,शव को शमशान इत्यादि पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहा है। कबीर जयंती पर कबीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष भोला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने आगे भी इसी तरह अपनी सेवा जारी रखने का प्रण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *