अन्य

इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं संजय दत्त’, अभिनेता के डांस ट्रिक को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज

डेस्क:मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में अभिनेता संजय दत्त को लेकर कई राज खोले। दरअसल, वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थी। इस दौरान जब संजय दत्त का जिक्र हुआ तो उन्होंने अभिनेता के डांस को लेकर यादें साझा कीं। शो में होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने उर्मिला मातोंडकर से संजय दत्त के साथ काम करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने पर्दे के पीछे का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, ”संजू (संजय दत्त) की एक बात मैं आपको बताती हूं। मैंने उनके साथ दो-तीन फिल्में की हैं। जिन भी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम किया है, वे सभी यह बात बताएंगी। जब भी किसी फिल्म में डांस का गाना आता है, तो वह बहुत खराब मूड में रहते हैं और कहते हैं, ‘यार मुझे यह नहीं करना है, वह नहीं करना है।’ लेकिन फिर वह चुपचाप जाकर रिहर्सल करते हैं और जब फाइनल शूट में डांस करते हैं, तो देखकर लगता है कि आखिर उन्होंने पहले इतना मना क्यों किया था। यह उनका अंदाज है। वह कभी-कभी थोड़े चिड़चिड़े हो जाते हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं, लेकिन उनके साथ काम करना उतना ही आसान और अच्छा भी होता है।”उन्होंने बताया, “सबसे दिलचस्प बात यह है कि संजय फिर चुपचाप जाकर रिहर्सल करते हैं और जब फाइनल शूट में डांस करते हैं, तो देखकर लगता है कि आखिर उन्होंने पहले इतना मना क्यों किया था। यह उनका अंदाज है। वह कभी-कभी थोड़े चिड़चिड़े हो जाते हैं, क्योंकि वह इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं लेकिन उनके साथ काम करना उतना ही आसान और अच्छा भी है।”उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दौड़’, ‘खूबसूरत’ और ‘जंग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर उनके गाने आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं, जैसे ‘ओ भंवरे’, ‘आना जरा पास तो आ’ और ‘आईला रे’ अपने दौर के हिट गानों में गिने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *