
डेस्क : मुंबई में मोहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को पेन किलर के नाम पर जिंक फास्फाइड (चूहे मारने की दवा) के जहरीले कैप्सूल बांटे गए. इस मामले में फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी की गिरफ्तारी हुई है. आरोपी से 14900 कैप्सूल मिले हैं. इसके अलावा उसने 30 हजार कैप्सूल और 50 KG जिंक फास्फाइड का ऑर्डर किया हुआ था. आरोपी का मकसद क्या था, वह किसके कहने पर ऐसा कर रहा था, इसकी पड़ताल जारी है.

