दरभंगा, 27 जून 2026 :- जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसी कड़ी में माह 28 जून 2026 रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित होंगे।
उक्त कार्यक्रम हेतु ग्राम पंचायत के ग्रामीण समुदाय की भागीदारी से 2030 तक सतत् विकास लक्ष्य की प्राप्ति का लक्ष्य है, जिसके तहत कुल 17 लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, जिसे 9 थीमों में समाहित किया गया है।
उक्त कार्य को लेकर पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों, ग्राम सभा के सदस्यों, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु विकास की किरणें ग्रामीणों तक पहुँचाने एवं विकास कार्यक्रम में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराना प्रखंड / पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों/ कर्मियों की जवाबदेही है।
बताया गया कि पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया और उसकी अनुपस्थिति में उप मुखिया करेंगे।
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अपने प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में उक्त कार्यक्रम का अनुश्रवण करेंगे। वे प्रत्येक माह प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के “ग्राम स्वराज’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार / दायित्व सौंपा गया है।
ग्राम पंचायत ग्रामीणों के सामाजिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास का एक सशक्त मंच है। जहाँ राष्ट्रीय एवं राज्य नीतियों का प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में “पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
ग्राम पंचायत के अंतर्गत निवास करने वाली जीविका दीदी एवं आशा कार्यकर्ता को भी कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अनुरोध किया जायेगा।
पंचायत विकास दिवस” का आयोजन पंचायत सरकार भवन / पंचायत भवन/विद्यालय / सामुदायिक भवन या किसी ऐसे सुविधाजनक सार्वजनिक स्थान पर होगा जहाँ सभी वर्ग के व्यक्ति एक साथ आसानी से बैठ सकें तथा रोशनी,पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था हो।
पंचायत विकास दिवस’ हेतु आयोजित की जाने वाली बैठक की तारीख समय एवं स्थान को अंतर्विष्ट करते हुए सूचना, सुनिश्चित करेंगे।
अन्य माध्यमों से भी, जैसे ग्राम पंचायत उचित समझे, प्रचार प्रसार किया जा सकेगा।
e-Gram Swaraj Portal, e-Panchayat एवं अन्य पोर्टत पर प्रविष्टि किए गए योजनाओं के संबंध में जानकारी देना।
ग्राम पंचायत के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा अगामी माह में प्रारंभ किये जाने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी देना।
वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत को विभिन्न स्त्रोत से प्राप्त राशि, व्यय एवं अवशेष राशि से ग्रामीण को अवगत कराना।
विगत माह में ग्राम पंचायत के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में किये गये खर्च से ग्रामीणों का अवगत कराना
सतत् विकास लक्ष्य के 9 थीमों में से किसी एक थीम पर परिचर्चा की जायेगी। यदि प्रतिवेदित माह के आयोजित बैठक में थीम संख्या-1 पर चर्चा की जाती है, तो अगामी माह की बैठक में थीम-2 पर चर्चा की जायेगी। इस प्रकार चक्रानुसार प्रत्येक 9 थीम पर परिचर्चा की जायेगी एवं 10 वें माह में पुनः थीम संख्या-01 पर परिचर्चा की जायेगी।
परिचर्चा संबंधित पंचायत के PAI (Panchayat Advancement Index) के आधार पर की जायेगी। जिस क्षेत्र में संबंधित पंचायत का PAI कम है, उस क्षेत्र में विकास पर विशेष जोर दिया जायेगा, ताकि पंचायत का समग्र विकास हो।
. पंचायत विकास कार्यक्रम में राज्य के ऐसे पंचायतों जिसे सरकार या किसी अन्य संस्था के द्वारा पुरस्कार दिया गया, या किसी पंचायत के द्वारा किसी खास क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किया गया, से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन करना। इससे ग्रामीणों को अपने पंचायत के विकास की प्रेरणा मिलेगी।
प्रायः अंतिम रविवार को मासिक रेडियों कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा नागरिकों से सीधे संवाद किये जाते है। माननीय प्रधानमंत्री ‘मन की बात” कार्यक्रम में सामान्य नागरिकों, पंचायती राज संस्थाओं तथा अन्य संगठनों के द्वारा किये जा रहे अनके कार्यों एवं प्रयासों की सराहना के साथ प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय योजनाओं ग्रामीण विकास, स्वच्छता, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं अन्य सामाजिक, आर्थिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिये गये संदेशों से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में विशिष्ट योगदान कर सकती है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘मन की बात कार्यक्रम की सीधा प्रसारण सुनने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ ग्राम पंचायत द्वारा किया जाय।
ग्राम पंचायत की आय के स्त्रोत की वृद्धि किये जाने के संबंध में भी परिचर्चा की जा सके।
कार्यक्रम का पंचायत सचिव के द्वारा कार्यवाही पंजी संधारित की जाय। पंचायत सचिव बैठक में उपस्थित सदस्यों का हस्ताक्षर कराये या अंगूठे का निशान लगवाये। अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाही हस्ताक्षरित की जाये।
बैठक से संबंधित निर्गत सूचना, बैठक का स्थान, बैठक की कार्यवाही, विगत माह के कार्यवाही का अनुपालन, संबंधित फोटोग्राफ्स/विडियो आदि Nirnay पोर्टल पर अपलोड किया जाय।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उक्त कार्यक्रम दिवस पर पंचायतों का भ्रमण एवं अनुश्रवण करेंगे।
यदि किसी पंचायत में “पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन नही किया जाता है, तो प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर तत्संबंधी प्रतिवेदन भेजें।
उक्त प्रतिवेदन के आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नियमानुसार संबंधित पदाधिकारी/कर्मी एवं निर्वाचित प्रतिनिधि के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ करेंगे।

