दरभंगा

Walk for Earth : पर्यावरण संरक्षण और साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देने की अनूठी

दरभंगा: पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को “Walk for Earth” अभियान के तहत NSS स्वयंसेवकों, छात्रों और युवाओं ने जागरूकता पदयात्रा निकाली। इस दौरान प्रतिभागियों ने दरभंगा शहर में पब्लिक साइकिल शेयरिंग (साइकिल स्टेशन) सिस्टम शुरू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सुझाव ज्ञापन सौंपा।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि शहर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक साइकिल स्टेशन स्थापित किए जाएं, तो छात्र, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या घटेगी, प्रदूषण और ट्रैफिक जाम में कमी आएगी तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रतिभागियों ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करने की अपील की और कहा कि यह योजना दरभंगा को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से अधिक से अधिक पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *