अन्य

राशिफल 26 जून : चंद्रमा के राशि परिवर्तन से किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

डेस्क:वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। आज निर्जला एकादशी पारण, रामलक्ष्मण द्वादशी, विंछुड़ो और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। विशाखा नक्षत्र सायं 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं आज चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। मेष राशि आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। धन से जुड़े किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत से सफलतापूर्वक निभाएंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान देना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि
आज साझेदारी और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। करियर में नई उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
आज घर और परिवार से जुड़े विषय आपकी प्राथमिकता रह सकते हैं। संपत्ति या वाहन से संबंधित किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। छोटे प्रयास भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार में नए लोगों से संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
तुला राशि
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। निवेश संबंधी मामलों में धैर्य रखना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रह सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना आपके हित में रहेगा।
धनु राशि
आज अनावश्यक खर्चों से बचने की आवश्यकता रहेगी। मन कुछ अस्थिर रह सकता है, इसलिए अपने कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। दूर स्थान से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा।

मकर राशि
आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में नए अवसर सामने आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक रहेगा।
मीन राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *