राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अल्का याग्निक, ममूटी, मुरली मनोहर सहित दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र एवं सतीश शाह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया सम्मानित।

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 के शेष सम्मान प्रदान किए। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। पिछले कुछ वर्षों से सुनने की समस्या से जूझ रहीं अलका को एक सहायक मंच तक लेकर गया। मंच पर जाने से पहले उन्होंने पहली पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया और उनके चरण स्पर्श किए।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी सुल्फाथ, बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान तथा बेटी सुरु्मी भी मौजूद थीं।

पद्मश्री सम्मान पाने वालों में तेलुगु अभिनेता मुरली मोहन और राजेंद्र कुमार भी शामिल थे। अभिनेता आर.माधवन को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। मंच पर जाने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन कर उनके चरण स्पर्श किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे कुछ बातें कीं और उनकी पीठ थपथपाकर मंच की ओर रवाना किया।

 

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह जिनका पिछले वर्ष अक्टूबर में निधन हो गया था, को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके चचेरे भाई अरविंद मामानिया ने ग्रहण किया।

 

धर्मेंद्र को भी मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

 

26 मई को आयोजित पहले सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में राष्ट्रपति ने कुल 66 पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इस समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जिनका नवंबर 2025 में निधन हो गया था, उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी, अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

 

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी नीता पांडे ने स्वीकार किया। वहीं अभिनेता-निर्देशक प्रोसेनजीत चटर्जी को भी इस अवसर पर पद्मश्री प्रदान किया गया।

 

पद्म पुरस्कार 2026: सम्मानित हस्तियों की पूरी सूची

 

5 पद्म विभूषण

13 पद्म भूषण

113 पद्मश्री

पद्म विभूषण 2026 विजेता

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला (महाराष्ट्र)

के. टी. थॉमस – लोक सेवा (केरल)

एन. राजम – कला (उत्तर प्रदेश)

पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा (केरल)

वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – लोक सेवा (केरल)

पद्म भूषण 2026 विजेता

अलका याज्ञनिक – कला (महाराष्ट्र)

भगत सिंह कोश्यारी – लोक सेवा (उत्तराखंड)

कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी – चिकित्सा (तमिलनाडु)

ममूटी – कला (केरल)

डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु – चिकित्सा (अमेरिका)

पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – कला (महाराष्ट्र)

एस. के. एम. मैलानंधन – समाज सेवा (तमिलनाडु)

शतावधानी आर. गणेश – कला (कर्नाटक)

शिबू सोरेन (मरणोपरांत) – लोक सेवा (झारखंड)

उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)

वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – लोक सेवा (दिल्ली)

वेल्लापल्ली नटेशन – लोक सेवा (केरल)

विजय अमृतराज – खेल (अमेरिका)

 

पद्मश्री 2026 के प्रमुख सम्मानित

 

पद्मश्री पुरस्कार सूची में भारत और विदेशों की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं, जिनमें कला, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, साहित्य और समाज सेवा जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं।

 

कुछ प्रमुख नाम:

 

ए. ई. मुथुनायगम – विज्ञान एवं इंजीनियरिंग (केरल)

आर्मिडा फर्नांडिस – चिकित्सा (महाराष्ट्र)

अशोक खाडे – व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)

हरमनप्रीत कौर भुल्लर – खेल (पंजाब)

दीपिका रेड्डी – कला (तेलंगाना)

के. विजय कुमार – सिविल सेवा (तमिलनाडु)

कलामंडलम विमला मेनन – कला (केरल)

प्रवीण कुमार – खेल (उत्तर प्रदेश)

रोहित शर्मा – खेल (महाराष्ट्र)

प्रोसेनजीत चटर्जी – कला (पश्चिम बंगाल)

सविता पुनिया – खेल (हरियाणा)

शशि शेखर वेम्पति – साहित्य एवं शिक्षा (कर्नाटक)

शिवशंकरी – साहित्य एवं शिक्षा (तमिलनाडु)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *