डेस्क:आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच (India-Pakistan Match) के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) के बीच मैदान पर तीखी बहस और लड़ाई होते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि, फैक्ट चेक में यह पुष्टि हुई है कि व्यापक रूप से साझा किया जा रहा यह वीडियो पूरी तरह से एआई-जनरेटेड (कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा निर्मित) है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. बर्मिंघम में हुए इस ग्रुप-ए के मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों या टीमों के बीच ऐसी कोई अप्रिय घटना या विवाद नहीं हुआ था.

