राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान शांति समझौते का स्वागत, कहा- पश्चिम एशिया में स्थिरता और व्यापार के लिए यह जरूरी कदम

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच राजनयिक बातचीत और शांति समझौते की पहल का स्वागत किया है. प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक कदम की सराहना करते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली और समुद्री आवागमन की स्वतंत्रता (Freedom of Navigation) सुनिश्चित करने पर जोर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर किए गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि इस संघर्ष के कारण दुनिया के कई देशों को गंभीर आर्थिक व्यवधानों और जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अंतिम और स्थायी समझौते तक पहुंचने के लिए शेष मुद्दों पर भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *