राष्ट्रीय

चूरू में रेतीले बवंडर का कहर, धूल के गुबार से थमी हाइवे की रफ्तार; जीरो विजिबिलिटी से जनजीवन प्रभावित

डेस्क:राजस्थान (Rajasthan) के चूरू (Churu) जिले में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और एक विशाल धूल भरी आंधी (सैंडस्टॉर्म) ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण रेतीले बवंडर के कारण प्रमुख राजमार्गों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. क्षेत्र में चलीं तेज और धूल भरी हवाओं के कारण आसमान में धूल का ऐसा गुबार छा गया कि दिन के समय ही चारों तरफ अंधेरा जैसा माहौल बन गया. इसके चलते चालकों को अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने पर मजबूर होना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *