नई दिल्ली : कांग्रेस और NCP (शरद पवार) के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि शरद पवार को कांग्रेस में विलय करने के बजाय भाजपा नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बनना चाहिए।
अठावले ने कहा कि एक समय उन्होंने खुद पवार को कांग्रेस में जाने की सलाह दी थी, लेकिन अब कांग्रेस की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने व्यंग्य करते हुए यह भी कहा कि अगर चाहें तो शरद पवार अपनी पार्टी का विलय उनकी RPI में भी कर सकते हैं।
दरअसल, यह बयान शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के उस सुझाव के बाद आया है, जिसमें उन्होंने NCP (शरद पवार) और TMC जैसी पार्टियों के कांग्रेस में विलय की बात कही थी, ताकि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्षी मोर्चा तैयार किया जा सके।
आशुतोष झा

