स्थानीय

‘मोहम्मद फैज अहमद हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच’, जनसुराज नेता शोएब खान ने सरकार से की मांग

दरभंगा। अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन पट्टी गांव स्थित यामाहा एजेंसी में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई दिल दहला देने वाली घटना में एजेंसी में कार्यरत मोहम्मद फ़ैज़ अहमद की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

इस घटना पर जनसुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव शोएब खान ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शोएब खान ने कहा कि पुलिस द्वारा इसे लेन-देन का मामला बताया जा रहा है, जबकि मामला कथित रूप से मात्र पांच हजार रुपये के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार संबंधित राशि की स्लिप के मुताबिक भुगतान मिल चुका था। ऐसे में केवल पांच हजार रुपये के लिए इतनी बेरहमी से हत्या किया जाना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, जिसकी सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी मांग करती है कि सरकार इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराए, ताकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा हो सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

शोएब खान ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *