राष्ट्रीय

बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में बढ़त नहीं, छोटी ताकतें भी दे सकती हैं मात’: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

डेस्क:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA) में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड (Combined Graduation Parade) को संबोधित किया। सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नए सैन्य अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए आगाह करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक संघर्ष (Modern Warfare) का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब युद्धक्षेत्र में बड़ी महाशक्तियों को पहले जैसी निर्णायक बढ़त हासिल नहीं है, क्योंकि उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) और नई रणनीतियों के दम पर छोटी ताकतें भी भारी नुकसान पहुँचाने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *