अन्य उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : मिलिट्री कैंप में पकड़ा गया 21 साल का फर्जी ब्रिगेडियर ! साथ रखता था दो नकली NSG कमांडो !

शाहजहांपुर मिलिट्री कैंप में फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा पकड़ा गया है। अपने साथ 2 फर्जी NSG कमांडो भी रखता था। अप्रैल से सेना को इसकी तलाश थी। पूर्व सैनिकों ने इसे शहीद संग्रहालय के एक कार्यक्रम में बुलाया और पकड़वा दिया। नकली पिस्टल, आर्मी का फर्जी कार्ड मिले हैं।

आर्यन के पिता उद्यान विभाग में इंस्पेक्टर और मां सरकारी टीचर हैं। आर्यन न सेना में जा सका, न NEET क्लियर कर पाया। घरवालों की आँख में धूल झोंककर जनवरी 2016 में सेना की वर्दी खरीदकर पहनने लगा।

सेना में ब्रिगेडियर बहुत सीनियर रैंक होती है, लेकिन आर्यन 21 साल में ही यह वर्दी पहनने लगा। इसी वजह से इस पर शक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *