अन्य

हरिद्वार में फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘कैफे एंड बार’ बोर्ड हटवाया

हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विवाद खड़ा हो गया। श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल पर ‘कैफे एंड बार एंड रेस्टोरेंट’ का बोर्ड लगाकर शूटिंग की जा रही थी, जिसका स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन के बाद लोगों ने शूटिंग रुकवा दी और होटल पर लगा विवादित बोर्ड भी हटवा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान और मर्यादा के विपरीत ऐसे बोर्ड लगाना उचित नहीं है।

मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में बोर्ड हटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *