डेस्क:उत्तर और मध्य भारत में पिछले कई दिनों से जारी भीषण और जानलेवा लू (Heatwave) के बीच मौसम ने आखिरकार करवट बदल ली है। मंगलवार रात को दिल्ली-NCR के आसमान में अचानक बिजली कड़कने और धूल भरी तेज आंधी (Dust Storm) के बाद मौसम सुहावना हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब दिल्ली-NCR और आसपास के मैदानी इलाकों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है।

