राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार! ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ है नफरत की सरकारी फैक्टरी

डेस्क:संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ‘अफगानिस्तान की स्थिति’ पर आयोजित एक बैठक के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तल्खी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। भारत ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब देते हुए उसे वैश्विक मंच पर बेनकाब किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे “धार्मिक शब्दावली में लिपटा आधिकारिक रूप से प्रायोजित गलत सूचना फैलाने का अभियान” करार दिया। फितना अल-हिंदुस्तान’ के पीछे की हकीकत

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय आतंकवादी समूहों को आधिकारिक तौर पर ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ करार दिया था। पाकिस्तान ने बिना किसी सबूत के यह आरोप लगाया था कि ये संगठन भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा: “पाकिस्तान ने सरकारी अधिसूचनाएं जारी कर अपनी एजेंसियों को अपनी सीमाओं के भीतर सक्रिय समूहों को ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ कहने का निर्देश दिया है। यह पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान से संचालित नफरत की ऐसी संगठित फैक्टरी का परिणाम है, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों को भारत के खिलाफ स्थायी शत्रुता की स्थिति में रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *