
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 मे राम जानकी मंदिर से मिलान चौक तक मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। दरभंगा सदर एसडीओ विकास कुमार, खुद मौजूद रहकर निगम के जेसीबी से सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। भारी पुलिस के साथ सदर एसडीओ विकास कुमार के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगो ने इस अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया तो कुछ लोगो ने खुद से हटाया और कुछ लोग खुद से हटा लेने की बात कहा यह मुख्य लिंक रोड जो वर्षो से जल जमाव और गढ़े मे साल के ज्यादातर दिनों मे पानी लगी रहती थी।
बताते चले की इस सड़क से होकर मोहर्रम हो या फिर राम नवमी का जुलुस और झाँकिया यहां से गुजरती है। और लोगो के आवागमन लिए आसान रास्ता हुआ करता था। लेकिन कई वर्षो से इस सड़क से होकर आने जाने काफी कठिनाई हो रही थी। इस बिच निगम के धाबादल प्रभारी अनील कुमार झा,नगर वरीय अभियंता सऊद आलम, अभियंता जीतेन्द्र कुमार, सदर सीओ रंधीर कुमार, उप नगर आयुक्त जय चंद्र अकेला स्थानीय वार्ड 24 के पार्षद खलीकुज्जमा ऊर्फ पप्पू सरदार सहित बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरुष पुलिस के जवानो की मौजूदगी मे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
