अन्य

ममता की दिल्ली रणनीति के बीच TMC में बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने संसद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पार्टी प्रमुख Mamata Banerjee दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंची हैं।

सुखेंदु शेखर राय ने अपना इस्तीफा राज्यसभा सभापति को सौंपने के बाद इसकी कॉपी ममता बनर्जी को ईमेल के जरिए भेजी। इस्तीफे में उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति और हालिया चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ घटनाओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर TMC से दूरी बनाई है।

राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को सिर्फ एक व्यक्तिगत फैसला नहीं, बल्कि TMC के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के कई नेताओं और सांसदों के भीतर नाराजगी की खबरें सामने आती रही हैं।

सुखेंदु राय पहले भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर अपनी ही पार्टी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके थे। माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते मतभेदों के बाद उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।

फिलहाल TMC की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विपक्षी बैठक से पहले आए इस राजनीतिक झटके ने बंगाल की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *