बिहार

Khan Sir को आखिरकार करना पड़ा Surrender, Firing Case में गिरफ्तार करने पहुँची पुलिस को रात को झेलना पड़ा था छात्रों का भारी विरोध

डेस्क:पटना में चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर ने आज पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हम आपको बता दें कि उनके मामले को लेकर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त विवाद और तनाव का माहौल बना हुआ है। पटना पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग की घटना के बाद फैजल खान के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हलचल तेज हो गई और देर रात तक भारी हंगामा देखने को मिला। पुलिस खान सर को गिरफ्तार करने के इरादे से कोचिंग परिसर पहुंची थी, लेकिन वहां पहले से मौजूद सैकड़ों छात्रों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। छात्रों की भीड़ और विरोध के कारण पुलिस पूरी रात दबाव बनाए रखने के बावजूद उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *