राष्ट्रीय

दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला एमसीडी का हथौड़ा! 82 संपत्तियां ध्वस्त, 43 सील, हौज रानी अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त

डेस्क:दिल्ली में अनधिकृत निर्माण और परिसरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक जून से दिल्ली के सभी नगर निगम क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और सीलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 82 संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण (demolition) की कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि 43 अन्य संपत्तियों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यह सख्त कदम बुधवार को हौज खास के पास हौजरानी इलाके में स्थित एक होटल में लगी भीषण आग के बाद उठाया गया है। उस दर्दनाक हादसे में विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद दिल्ली प्रशासन नींद से जागा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *