डेस्क:तमिलनाडु भाजपा को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद दो नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और प्रदेश सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। नागराजन और वेंकटेश ने शुक्रवार को भाजपा से अपने इस्तीफे की पुष्टि की। भाजपा के तमिलनाडु के पूर्व उपाध्यक्ष ने अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई।

