डेस्क:पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुई गोलीबारी की घटना में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके खिलाफ पटना के कदमकुआं पुलिस स्टेशन में फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उनके कोचिंग सेंटर से हुई गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद की गई है। खान सर का कहना है कि गोलीबारी आत्मरक्षा में की गई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं है और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि गार्डों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी और उनकी टीम इस मामले की जांच करेगी।

